दहेज की मांग कर विवाहिता को पीटा, उपचार के दौरान मौत

कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर बेरहमी से मापीट की। मामले की जानकारी पर पुत्री के ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मृतका

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 08:14 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 08:14 PM (IST)
दहेज की मांग कर विवाहिता को पीटा, उपचार के दौरान मौत
दहेज की मांग कर विवाहिता को पीटा, उपचार के दौरान मौत

संवाद सहयोगी, पिलखुवा:

कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर बेरहमी से मारपीट की। मामले की जानकारी पर पुत्री के ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव कस्तला कासमाबाद निवासी राकेश ने बताया कि उसकी बहन एकता उर्फ नीतू (28) की शादी जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के गांव सरावा निवासी विनय के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट करने लगे। घर न बिगड़े इस कारण उसकी बहन प्रताड़ना सहती रही। आरोप है कि आठ जून को दहेज की मांग कर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन को बेरहमी से पीटा।

मामले की जानकारी पर वह अपने स्वजन के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। स्वजन ने एकता को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। 28 जून को अस्पताल में एकता की मौत हो गई। पीड़ित स्वजन ने कोतवाली पिलखुवा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पिलखुवा प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति विनय और सास किरण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी