गांव धनौरा में शहीद मेजर आशाराम त्यागी की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण

12एचपीआर32 जागरण संवाददाता हापुड़ वर्ष 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में शह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:48 PM (IST)
गांव धनौरा में शहीद मेजर आशाराम त्यागी की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण
गांव धनौरा में शहीद मेजर आशाराम त्यागी की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण

12एचपीआर32

जागरण संवाददाता, हापुड़

वर्ष 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में शहीद हुए महावीर चक्र विजेता मेजर आशाराम त्यागी की प्रतिमा व गेट का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती व कर्नल अमर सिंह से प्रतिमा से पर्दा हटाकर लोकार्पण किया। इस दौरान उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। विधायक विजयपाल आढ़ती ने कार्यक्रम में आए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर आशाराम त्यागी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर देश सेवा में आगे आना चाहिए। 1965 युद्ध लड़ने वाले कर्नल अमर सिंह ने कहा कि शहीद मेजर आशाराम त्यागी युद्ध में पाकिस्तानी सैनिकों को जवाब देते हुए शहीद हो गए। उनकी शहादत को देशवासी भुला नहीं सकते। उन्होंने मेजर आशाराम की प्रतिमा व गेट का निर्माण करने में अहम योगदान देने वाले गांव धनौरा निवासी सेवानिवृत्त कर्नल ब्रजभूषण त्यागी का आभार व्यक्त किया।

कांग्रेस के पार्टी से पूर्व विधायक गजराज सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने भी अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी के की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही उनके आदर्शों को अपनाने का प्रण लिया। इस मौके पर शहीद मेजर आशाराम त्यागी के भाई परशुराम त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा, पंकज त्यागी, मोनू त्यागी, श्यामसुंदर त्यागी, सुरेश चंद त्यागी, मूलचंद त्यागी, विजय त्यागी, ज्ञानेश्वर त्यागी, योगेश्वर त्यागी, गौरव त्यागी, प्रेम सुंदर, चेतन त्यागी, नवीन त्यागी, आयुष त्यागी, नीरज त्यागी, रजनीश त्यागी, महावीर भगत, मुनेश, गौरव, मनोज, राजीव व अनिल शर्मा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी