भारतीय किसान संगठन ने उठाई किसानों की समस्याएं

भारतीय किसान संगठन ने सोमवार को एक बैठक की। जिसमें किसानों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार वैशाली अहलावत को सौंपा। जिसमें समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:37 PM (IST)
भारतीय किसान संगठन ने उठाई किसानों की समस्याएं
भारतीय किसान संगठन ने उठाई किसानों की समस्याएं

06 एचपीआर 21

संवाद सहयोगी धौलाना:

भारतीय किसान संगठन की सोमवार को एक बैठक हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार वैशाली अहलावत को सौंपा, जिसमें समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

संगठन के प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह राणा ने बताया कि गन्ना किसान परेशान हैं। गन्ने का समर्थन मूल्य साढ़े चार सौ रुपए प्रति कुंतल किया जाना चाहिए। गन्ने का बकाया भुगतान जल्द किया जाना चाहिए। सभी फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाना चाहिए। पेट्रोल डीजल की कीमत कम की जानी चाहिए। किसान क्रेडिट कार्ड का ब्याज माफ किया जाना चाहिए। इसे जमा करने के लिए 2021 तक का समय दिया जाना चाहिए। किसानों के बेटों को रोजगार करने के लिए एकमुश्त ऋण दिया जाना चाहिए। इन सभी मांगों को पूरा कराने सम्बन्धी एक ज्ञापन नायब तहसीलदार वैशाली अहलावत को सौंपा गया। इस अवसर पर सुशील राणा, जयभगवान सिंह, रामदत्त शर्मा, जसवीर राणा, रामपाल शर्मा, सगीर अहमद, हेम सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी