भारतीय संस्कृति भाईचारे का पैगाम देती है : डा. कृष्ण गोपाल

संवाद सहयोगी ब्रजघाट राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा.कृष्ण गोपाल ने कहा ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:07 PM (IST)
भारतीय संस्कृति भाईचारे का पैगाम देती है : डा. कृष्ण गोपाल
भारतीय संस्कृति भाईचारे का पैगाम देती है : डा. कृष्ण गोपाल

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल ने कहा कि हम सब भारतवासी हैं। सभी को भाईचारे के साथ रहना चाहिए। भारतीय संस्कृति भाईचारे का पैगाम देती है, क्योंकि मां गंगा जहां से भी निकली हैं, वहां उसकी निर्मलता अधिक हुई है। तीर्थ नगरी ब्रजघाट पर गंगा किनारे द्वितीय त्यागी एवं मुस्लिम त्यागी मिलन समारोह में वह बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिदू मुस्लिम के नाम पर कुछ लोग बंटवारे करने की बात करते हैं, दोनों के पूर्वज एक ही रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक ताने-बाने को मजबूती प्रदान करते हैं और समाज में समरसता एवं सद्भावना स्थापित करते हैं। उन्होंने कहा कि त्यागियों का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। जब सिकंदर ने भारत पर आक्रमण किया तो प्रथम प्रतिरोध राजा पोरस द्वारा किया गया, जो कि त्यागियों के ही वंशज थे।

डा. विगनेश त्यागी ने कहा कि 1947 में स्वतंत्रता आंदोलन में भी त्यागी समाज ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। स्वतंत्रता आंदोलन में हापुड़ के कई क्रांतिकारियों को अंग्रेजों ने फांसी दी थी। महात्मा गांधी के नमक आंदोलन में हापुड़ के ग्राम असौड़ा के चौधरी रघुबीर सिंह नारायण त्यागी ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था।

कार्यक्रम आयोजक विक्रांत त्यागी ने कहा कि जनपद बुलंदशहर के स्याना के अनंतराम त्यागी के दो पुत्र थे, जिसमें शेर सिंह और सुमेर सिंह थे। सुमेर सिंह सपरिवार इस्लाम धर्म में चले गए थे, जबकि शेर सिंह का परिवार हिदू धर्म में अभी भी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान काफी लोग दूसरे धर्म में चले गए। हमें ऐसे लोगों को नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि वे लोग भी हमारे ही परिवार के लोग हैं। कार्यक्रम में आस-पास के अनेक जनपदों सहित दर्जनों गांवों के त्यागी एवं मुस्लिम त्यागी समाज के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान राजीव त्यागी, प्रेमनारायण त्यागी, पवन त्यागी, विजय त्यागी, बोबी त्यागी, शब्बू चौधरी, बब्बू चौधरी, डा. अजय त्यागी, डा. कपिल त्यागी, राहत चौधरी, रामकुमार त्यागी, चिराग त्यागी, अतुल त्यागी, नीरज त्यागी, टोनी त्यागी, खालिद लतीफ, शाहिद, लतीफ, गुड्डू चौधरी, साजिद चौधरी, बब्लू चौधरी सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी