किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपित दबोचे

संवाद सहयोगी गढ़मुक्तेश्वर बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:29 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:29 PM (IST)
किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपित दबोचे
किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपित दबोचे

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर मारपीट करने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पिछले एक माह से फरार चल रहे थे।थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ एक माह पूर्व गांव निवासी अजीम व दानिश से कहासुनी हो गई थी। उस दौरान गांव के लोगो ने फैसला कर दिया था। लेकिन कुछ देर के बाद दोनों आरोपित किशोरी के घर पहुंच गए। आरोपितों ने उसको अकेला देख कर उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी ने उसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मंगलवार शाम को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी