हापुड़ की डीएम अदिति सिंह ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता के पार्थिव शरीर को दी मुखाग्नि

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने परंपराओं को दरकिनार करते हुए अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 02:20 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 02:20 PM (IST)
हापुड़ की डीएम अदिति सिंह ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता के पार्थिव शरीर को दी मुखाग्नि
हापुड़ की डीएम अदिति सिंह ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता के पार्थिव शरीर को दी मुखाग्नि

राममोहन शर्मा [हापुड़/ब्रजघाट]। हापुड़ की जिलाधिकारी अदिति सिंह (District Magistrate of Hapur, Aditi Singh) के पिता (सेवानिवृत्त आइएएस) डीपी सिंह का रविवार की सुबह को दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गंगा किनारे ब्रजघाट में किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने परंपराओं को दरकिनार करते हुए अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इससे पहले उन्होंने पिंडदान भी किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अफसर कई जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

गौरतलब है कि डीएम अदिति सिंह के पिता आईएएस अधिकारी थे। वह बनारस के मंडलायुक्त के साथ साथ केंद्र सरकार में कई पदों पर रहे थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपनी पुत्री जिलाधिकारी अदिति सिंह के साथ ही रहते थे। पिछले कई माह से हद्य व अन्य बीमारी के कारण बीमार चल रहे थे। दो दिन पहले उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। दोपहर को ब्रजघाट गंगा किनारे श्मशान घाट में पूरे वैदिक रीति रिवाज से दाह संस्कार किया गया। डीएम अदिति सिंह उन्हें मुखाग्नि दी।

इस अवसर पर हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, एडीएम जयनाथ यादव, सीडीओ उदय कुमार, एएसपी सर्वेश मिश्रा, नगर पालिका हापुड़ के अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल,पालिका चेयरमैन गढ़मुक्तेश्वर सोना सिंह, गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा, छोटे खां, समाजसेवी डॉ.लताफत हुसैन, गौरव मिश्रा, तीर्थ पुरोहित संघ अध्यक्ष राजकुमार लालू, कपिल नागर, हिमांशु प्रताप, भाजपा नगराध्यक्ष अंकुर त्यागी, मूलचंद सिंघल, आचार्य विनीत पंडित, सिद्धार्थ भारद्वाज समेत अनेक लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी