केंद्र और प्रदेश की नीतियों से अवगत कराया

कृपया फोटो समेत लगवा दें.. 21 एचपीआर 28 - जागरण संवाददाता हापुड़ भाजपा द्वारा बुधवार क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:30 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:30 PM (IST)
केंद्र और प्रदेश की नीतियों से अवगत कराया
केंद्र और प्रदेश की नीतियों से अवगत कराया

कृपया फोटो समेत लगवा दें..

21 एचपीआर 28 -

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

भाजपा द्वारा बुधवार को बाबूगढ़ मंडल के कृष्णा फार्म हाउस में केंद्रीय प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं एचपीडीए के सदस्य महेश अग्रवाल रहे। उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर आज तक भाजपा के कार्यकर्ता देश सेवा के कार्य में लगे हुए हैं। वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। इसके बाद प्रदेश में भी भाजपा की सरकार मुख्य योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी। उन्होंने कहा कि पहली बार संसद में भारत माता की जय के नारे लगे। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का परचम देश की राजनीति पर आज इसी कारण छाया हुआ है। आज केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान, सबका साथ सबका विकास, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बन रहा है।

इस दौरान जिला मंत्री पवन सैनी, मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, राहुल चड्ढा, कपिल सिघल, नत्थू प्रधान, प्रवीण चौधरी, बलबीर सिंह, देवेंद्र सैनी, पवन चौधरी, ओमवीर सिंह, सतवीर गुर्जर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी