माल में काम करने वाली महिला से बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

संवाद सहयोगी पिलखुवा गाजियाबाद निवासी महिला के साथ बुधवार रात आटो सवार तीन युवकों ने बं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 11:00 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 11:00 PM (IST)
माल में काम करने वाली महिला से बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म
माल में काम करने वाली महिला से बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, पिलखुवा :

गाजियाबाद निवासी महिला के साथ बुधवार रात आटो सवार तीन युवकों ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित नोएडा के एक माल में काम करती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

जनपद गाजियाबाद निवासी एक महिला नोएडा के एक माल में काम करती है। महिला के मुताबिक, बुधवार रात वह नोएडा से गाजियाबाद के लिए आटो से लाल कुआं से निकली थी, लेकिन आटो में सवार तीन लोगों ने उसे बंधक बना लिया। आरोप है कि यह लोग उसे लेकर मसूरी थाना क्षेत्र पहुंचे और उसके साथ सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित पीड़िता को पिलखुवा क्षेत्र में आटो से उतारकर फरार हो गए। पीड़ि़ता के मुताबिक उसने पहले सूचना मसूरी थाने में दी, लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह पिलखुवा कोतवाली पहुंची। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। सूचना उच्चाधिकारियों को हुई तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस को आरोपितों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपितों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। महिला अपराध को लेकर पुलिस गंभीर है। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी