दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर लगा भीषण जाम, पांच किमी तक लगी वाहनों की लंबी लाइनें

नेशनल हाईवे-9 (पूर्व में 24) पर दीपाली के मद्देनजर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया जिससे यात्रियों को जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ वाहन चालकों ने निर्माणाधीन बदरखा फ्लाई ओवर पर वाहनों को दौड़ा दिया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 11:13 AM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 11:27 AM (IST)
दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर लगा भीषण जाम, पांच किमी तक लगी वाहनों की लंबी लाइनें
नेशनल हाईवे-9 पर लगा पांच किमी लंबा जाम

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) [प्रिंस शर्मा]। देश से प्रदेश की राजधानी को जाने वाले नेशनल हाईवे-9 (पूर्व में 24) पर दीपाली के मद्देनजर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया, जिससे यात्रियों को जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ वाहन चालकों ने निर्माणाधीन बदरखा फ्लाई ओवर पर वाहनों को दौड़ा दिया। जिसके कारण दूसरी दिशा से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बृहस्पतिवार को दीपवाली के पर्व पर घर लौटने वाले लोगों का आगमन होने से वाहनों के दबाव बढ़ने पर सुबह करीब नो बजे गढ़  के गांव बदरखा स्थित निर्माणधीन फ्लाई ओवर से लेकर फुलड़ी गांव तक करीब पांच किलो मीटर लंबा जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लगने पर नेशनल हाईवे का यातायात ठप हो गया। जाम में फंसने पर सर्वाधिक दिक्कत महिला, बच्चे, बुजुर्ग और रोगियों को सहनी पड़ी। 

आसपास लगे जाम से बचकर अपने गंतव्य स्थलों तक पहुंचने के लिए यात्री अपने वाहनों को गांव नहर पटरी से होकर निकालते रहे, परंतु कुछ ही देर बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से उक्त वैकल्पिक रास्ता भी जाम लगने से बंद हो गया। दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन जहां थे वहीं रुक गए। यात्रियों को अपने वाहन नेशनल हाईवे किनारे स्थित होटल ढाबों पर रोकना पड़ा। जबकि कुछ वाहनों ने वाहनों को विपरित दिशा में मोड़ कर बदरखा स्थित बंद पड़े निर्माणधीन फ्लाई ओवर से वाहनों को गुजराना शुरू कर दिया, जिसके कारण मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे वाहन चालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं गांव अल्लाबख्शपुर में स्थित टोल प्लाजा पर भी वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम की स्थित बनी रहीं, जिसके कारण वाहनों को रेंग-रेंग कर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि बदरखा गांव के निकट हाईवे पर फ्लाई ओवर निर्माण कार्य चलने के कारण वाहनों की गति कम हो गई थी। कुछ देर के लिए जाम की स्थित पैदा हुई, लेकिन समय रहते हुए वाहनों को सुचारु रूप से संचालन करा दिया गया।

chat bot
आपका साथी