जाम के झाम से नहीं छूट रहा लोगों का पीछा

शादियों के सीजन ने शहरों की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा दिया है। मंगलवार को भी सुबह से लेकर शाम तक सड़क पर जाम लगा रहा। इसके चलते हजारों लोगों को एक बार फिर परेशान होना पड़ा। कुल मिलाकर आए दिन शहर में लगने वाला जाम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 06:45 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 06:45 PM (IST)
जाम के झाम से नहीं छूट रहा लोगों का पीछा
जाम के झाम से नहीं छूट रहा लोगों का पीछा

जागरण संवाददाता, हापुड़ : शादियों के सीजन ने शहरों की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा दिया है। मंगलवार को भी सुबह से लेकर देर शाम तक सड़क पर जाम लगा रहा। इसके चलते हजारों लोगों को एक बार फिर परेशान होना पड़ा। कुल मिलाकर आए दिन शहर में लगने वाला जाम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है।

शहर में आए दिन जाम लगता है, लेकिन कोई ठोस कदम जाम को खत्म करने के लिए पुलिस और प्रशासन कभी उठाता ही नहीं है। इसलिए यातायात व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम है। मेरठ रोड तिराहा, तहसील चौपला से गुजरना लोगों को भारी पड़ जाता है। जाम का सबसे बड़ा कारण ई-रिक्शा बनी हुई हैं। मंगलवार को भी सुबह 11 बजे से ही सड़कों पर जाम लग गया। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर लंबी-लंबी कतारें वाहनों की लग गई। किसी तरह यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। लेकिन दोपहर बाद स्थिति काफी विकट हो गई। देर शाम को शहर के विभिन्न मार्गों पर भीषण जाम लग गया। इस संबंध में यातायात प्रभारी तहजीबुल हसन का कहना है कि शादियों के चलते वाहनों का दबाव अधिक है। दिन और रात यातायात पुलिस के जवान काम कर रहे हैं। शहर में जाम ना लगे, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी