प्रदेश में आठवें स्थान पर रहा हापुड़, पिलखुवा को भी राहत

वच्छ सर्वेक्षण-2019 का परिणाम बृहस्पतिवार की सुबह तक संपूर्ण जारी हुआ। नगर पालिका हापुड़ ने प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस बार टॉप दस में जगह बनाकर आठवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं नगर पालिका पिलखुवा 136 वें स्थान पर रही है। पिलखु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 09:01 PM (IST) Updated:Thu, 07 Mar 2019 09:01 PM (IST)
प्रदेश में आठवें स्थान पर रहा हापुड़, पिलखुवा को भी राहत
प्रदेश में आठवें स्थान पर रहा हापुड़, पिलखुवा को भी राहत

जागरण संवाददाता, हापुड़ : स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 का परिणाम बृहस्पतिवार की सुबह तक संपूर्ण रूप से जारी हुआ। नगर पालिका हापुड़ ने प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस बार टॉप दस में जगह बनाकर आठवां स्थान प्राप्त किया है। नगर पालिका पिलखुवा 136 वें स्थान पर रही है। पिलखुवा नगर पालिका की रैंकिग में भी इस वर्ष सुधार हुआ है।

नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि पिछले वर्ष 2018 में नगर पालिका ने प्रदेश में 37वां स्थान पाया था, जबकि इस वर्ष आठवां स्थान प्राप्त किया है। देश भर में हापुड़ नगर पालिका 203वें स्थान पर रही। इससे पूर्व वर्ष 2017 में हापुड़ नगर पालिका 441, वर्ष 2018 में 427वें स्थान पर रही थी। इसके अलावा एक लाख तक की जनसंख्या वाली प्रतिस्पर्धा में देश भर में पिलखुवा नगर पालिका ने गत वर्ष 353वां स्थान पाया था, इस वर्ष 237वां स्थान पाया है। प्रदेश में पिलखुवा नगरपालिका का पिछले वर्ष 141 वां स्थान था, इस वर्ष 136 वीं रैकिग मिली है। वहीं, गढ़ नगर पालिका का पिछले वर्ष देश में 274वां स्थान था। उसकी रैंकिग सुधरने के बजायर बिगड़ी है। इस वर्ष यह नगरपालिका 315 वें स्थान पर रही है। - पांच हजार अंकों की थी प्रतियोगिता -

वर्ष 2018 में यह प्रतियोगिता चार हजार अंकों की थी। इस वर्ष सर्वेक्षण में पांच हजार अंकों में से नंबर दिए गए हैं। जिससे 1250-1250 के चार भागों में बांटा गया था। इसमें प्रमाणीकरण, प्रत्यक्ष अवलोकन, सेवा स्तर प्रगति और नागरिक प्रतिक्रिया शामिल है।

----

- यह रहे महत्वपूर्ण बिदु -

- डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

- कूड़े को कूड़ा घर तक पहुंचाना

- कूड़े को प्रोसिसिग प्लांट तक भेजना

- स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान

- शिकायतों का समय से समाधान होना

- पिछले साल की तुलना में बेहतर सफाई व्यवस्था

- सड़क पर कूड़ेदानों की स्थिति

- सामुदायिक शौचालयों की स्थिति

- कागजों का रखरखाव

- शौचालय की सफाई आदि।

--------------- --क्या कहते हैं पालिकाध्यक्ष

-हम सभी का क‌र्त्तव्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छ बनाने का जो सपना संजोया है, उसे पूरा किया जाए। सभी मिलकर प्रयास करें और गली-मोहल्लों को साफ सुथरा बनाएं।

--- प्रफुल्ल सारस्वत, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद

chat bot
आपका साथी