Hapur News: पिलखुवा धौलाना बनी हाट सीट, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं प्रधानमंत्री व गृह मंत्री

पिलखुवा-धौलाना विधानसभा सीट जीतने के लिए भाजपा ने ऐढी चोटी का जोर लगा दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां रैली को संबोधित कर सकते हैं। वहीं गृह मंत्री अमित शाह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:55 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:55 PM (IST)
Hapur News: पिलखुवा धौलाना बनी हाट सीट, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं प्रधानमंत्री व गृह मंत्री
धौलाना-पिलखुवा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हो सकता है। जिसमें हजारों की संख्या में बूथ अध्यक्ष पहुंचेंगे।

हापुड /पिलखुवा [शुभम गोयल]। पिलखुवा-धौलाना विधानसभा सीट जीतने के लिए भाजपा ने ऐढी चोटी का जोर लगा दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी यहां रैली को संबोधित कर सकते हैं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोनों ही कार्यक्रमों को लेकर स्थान की तलाश शुरू कर दी गई है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को जिले में कई स्थानों की तलाश की। इन स्थानों की तलाश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के आगामी संभावित कार्यक्रमों को लेकर की गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इसमें धौलाना मोड़ का ग्राउंड लगभग फाइनल है। इसी ग्राउंड में कुछ माह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे और जनसभा को संबोधित किया था।

सूत्रों के अनुसार धौलाना-पिलखुवा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हो सकता है। जिसमें हजारों की संख्या में बूथ अध्यक्ष पहुंचेंगे। इसके लिए एक बड़े स्थान की आवश्यकता है। यही कारण है कि धौलाना मोड़ का ग्राउंड कार्यक्रम के लिए लगभग फाइनल रहेगा। यहां एक बार में कम से कम तीन हेलीकाप्टर उतर सकते हैं। साथ ही वीआइपी के लिए डीआरडीओ भी यहां से बेहद नजदीक है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह में ही गृह मंत्री का कार्यक्रम हो सकता है।

इसलिए जरूरी है पिलखुवा-धौलाना:

वर्ष 2012 और वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी की यहां हार हुई थी। इस सीट पर वर्तमान में पार्टी बेहद कमजोर है। गुटबाजी के कारण ही यहां पार्टी जीत नहीं पाती है। आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी लगातार मजबूत कदम उठा रही है। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने भी धौलाना मोड़ पर एक जनसभा को संबोधित किया था।

यह कहते हैं जिलाध्यक्ष: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर कार्यक्रम मांगा गया है। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में गृह मंत्री पहुंच सकते हैं। अभी कोई तिथि निश्चित नहीं हुई है। पार्टी स्तर से सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं।वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उमेश राणा, जिलाध्यक्ष, भाजपा

chat bot
आपका साथी