हापुड़ में दीवार से ट्रैक्टर-ट्राली टकराने पर दो पक्षों में मारपीट व पथराव, आठ लोग घायल

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:01 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:01 PM (IST)
हापुड़ में दीवार से ट्रैक्टर-ट्राली टकराने पर दो पक्षों में मारपीट व पथराव, आठ लोग घायल
दीवार से टैक्ट्रर-ट्राली टकराने की बात को लेकर मारपीट व पथराव।

हापुड़ [केशव त्यागी]। दीवार से टैक्ट्रर-ट्राली टकराने की बात को लेकर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान मारपीट के साथ जमकर पथराव हुआ। विवाद में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव मोहम्मदपुर-आजमपुर निवासी मूलचंद बृहस्पतिवार सुबह टैक्ट्रर-ट्राली लेकर गांव की एक गली से गुजर रहा था। इस दौरान गांव निवासी मनोज की दीवार से ट्रैक्टर-ट्राली टकरा गई। मामले की जानकारी पर मनोज मौके पर पहुंच गया। इस बात को लेकर मूलचंद व मनोज के बीच कहासुनी हो गई। शोर शराबा होता देखकर दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ ही देकर में दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया।

विवाद होता देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जान बचाने के लिए लोग घरों में कैद हो गए। पथराव में एक पक्ष से मनोज, गोमती, सीमा, शानू घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से मूलचंद, तारा, शिवम व हर्ष घायल हो गए। किसी तरह ग्रामीणों ने विवाद को शांत किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मनोज व शानू की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा थाने में तहरीर दी है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी