प्रदेश में अव्वल रहा हापुड़ डिपो

जागरण संवाददाता हापुड़ आय के मामले में एक बार फिर परिवहन निगम के अधिकारियों ने जनप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Dec 2020 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 07 Dec 2020 05:45 PM (IST)
प्रदेश में अव्वल रहा हापुड़ डिपो
प्रदेश में अव्वल रहा हापुड़ डिपो

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

आय के मामले में एक बार फिर परिवहन निगम के अधिकारियों ने जनपद का नाम रोशन किया है। इस बार भी विभाग की प्रदेश और मंडल की समीक्षा में हापुड़ डिपो नंबर एक स्थान पर रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार डिपो ने अधिक आय की है।

यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए कई बार निगम के अधिकारियों की पीठ थपथपाई जा चुकी है। यही कारण है कि आय के मामले में भी डिपो लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है। एआरएम नरेश पाल सिंह ने बताया कि नवंबर माह में डिपो ने 1.50 करोड़ की आय की है। इस कारण प्रदेश और मंडल में डिपो प्रथम स्थान पर रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 50 लाख की अधिक आय हुई है। यह पूरी तरह से शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है।

chat bot
आपका साथी