Hapur: कोविड-19 अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने भी मनाई ईद

ईद के मद्देनजर मरीजों के लिए विभाग के अधिकारियों ने किए विशेष प्रबंध। चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को दी ईद की बधाई।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 09:59 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 09:59 AM (IST)
Hapur: कोविड-19 अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने भी मनाई ईद
Hapur: कोविड-19 अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने भी मनाई ईद

हापुड़, मुकुल मिश्रा। जनपद में सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ ईद त्योहार मनाया। जनपद के साथ-साथ जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 21 मुस्लिम मरीजों ने भी नमाज पढ़ी। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ईद की खुशी मनाई। आइसोलेशन वार्ड के स्वास्थ्य कर्मियों ने भी उन्हें ईद की बधाई दीं। इस दौरान शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। दस्तोई रोड स्थित निर्माणाधीन जिला अस्पताल को 250 बैड का कोविड-19 अस्पताल में तब्दील किया गया है।

अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 22 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है। इनमें से 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज मुस्लिम समुदाय के हैं। ईद के मौके पर इनके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा विशेष व्यवस्थाएं कराई गईं। ईद की नमाज पढ़ने के लिए अस्पताल में बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था सहित फल और मिठाइयों की व्यवस्थाएं कराई गईं।

मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ईद की बधाई दीं। हालांकि बाद में मरीजों को प्रतिदिन वाली सादा खाना ही खिलाया गया। समय के अनुसार ही उन्हें दवाई खिलाई गई। चिकित्सकों सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें ईद की बधाई दीं।

कोविड-19 स्वास्थ्य टीम प्रभारी डा. अतुल आनंद ने बताया कि मुस्लिम मरीजों ने अस्पताल में ही ईद मनाई है। ईद मनाने के लिए अस्पताल में बेहतर व्यवस्थाएं कराई गई थीं। मिठाई और फलों का प्रबंध मरीजों के लिए किया गया था। नमाज पढ़ने के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखवाया गया था। त्योहार मनाने में शारीरिक दूरी का पालन कराया गया था।

chat bot
आपका साथी