मरम्मत कार्य के चलते आधे शहर की चार घंटे गुल रही बिजली

बिजली घरों पर मरम्मत का कार्य चलने के कारण करीब चार घंटे तक बृहस्पतिवार को आधे शहर की बिजली गुल रही। ऐसे में लोगों काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को भी चार घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 07:16 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 07:16 PM (IST)
मरम्मत कार्य के चलते आधे शहर की चार घंटे गुल रही बिजली
मरम्मत कार्य के चलते आधे शहर की चार घंटे गुल रही बिजली

जागरण संवाददाता,हापुड़ :

बिजली घरों पर मरम्मत का कार्य चलने के कारण करीब चार घंटे तक बृहस्पतिवार को आधे शहर की बिजली गुल रही। ऐसे में लोगों काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को भी चार घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार बिजली घर से दिल्ली रोड और टाउन हॉल बिजलीघर को आपूर्ति दी जाती है। इन बिजलीघरों से आधे शहर के करीब 29 हजार उपभोक्ताओं के यहां आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े बजे से मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान विद्युत आपूर्ति करीब चार घंटे के लिए गुल रही। इन बिजली घरों से बुलंदशहर रोड, मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड फ्री गंज रोड, रेलवे रोड समेत दर्जनों मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं को घरेलू कामकाज निपटाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर को आपूर्ति चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को भी मरम्मत कार्य के कारण आपूर्ति चार घंटे के लिए बाधित रहेगी।

उपखंड अधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि बिजली घरों पर मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति बंद की थी। शुक्रवार को भी मरम्मत का कार्य चलेगा। पूरा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को कम से कम दिक्कत हो।

chat bot
आपका साथी