गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा की अस्थि गंगा में विसर्जित

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा की अस्थि विसर्जन का एक कार्यक्रम हापुड़ के ब्रजघाट पर गुरुवार को हुआ। इस दौरान वहां मौजूद उनके घरवालों की आंखों में आंसू थे। पूजा-पाठ के बाद अस्‍थियों को गंगा में विसर्जित की गईं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:39 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:39 PM (IST)
गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा की अस्थि गंगा में विसर्जित
ब्रजघाट पर अस्‍थि विसर्जित करते हुए पूर्व राज्‍यपाल के घरवाले।

ब्रजघाट [राममोहन]। गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा की बृहस्पतिवार को ब्रजघाट गंगा में अस्थि विसर्जित की गईं। इस दौरान उनके देवर सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे। पूर्व राज्यपाल का 18 नवंबर को निधन हो गया था। अस्थि विसर्जन के दौरान उनके स्वजन की आंखें भर आईं। 

18 नवंबर को हुई थी मृदुला सिन्हा की मौत

गौरतलब है कि गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का बीते 18 नवंबर को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनका जन्म 27 नवंबर 1942 को बिहार के मुज्जफ्फरपुर में हुआ था। बृहस्पतिवार को उनकी अस्थि उनके देवर अभय सिन्हा के द्वारा ब्रजघाट गंगा नगरी में पंडित मनोज तिवारी व अनिल कौशिक ने मंत्रोचरण के साथ विसर्जित कराई। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए।

देवर सहित अन्य स्वजन अस्थि लेकर पहुंचे थे ब्रजघाट

बता दें कि पूर्व राज्यपाल शुरू से ही जनसंघ से जुड़ी हुई थीं। वह भाजपा के कद्​दावर नेताओं में गिनी जाती थीं। पार्टी में एक राजनीतिज्ञ के साथ-साथ सफल लेखिका भी रहीं। वह गोवा की पहली महिला राज्यपाल बनी थीं।

chat bot
आपका साथी