सड़क हादसे में पांच लोग घायल
सिभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग -9(पूर्व में 24)पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर:
सिभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग -9 (पूर्व में 24) पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
संभल निवासी नफीस अली बृहस्पतिवार को अपने भाई इमरान, हैदर, भतीजे फुरकान, रहमान के साथ कार में सवार होकर दिल्ली से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिभावली क्षेत्र के गांव वैठ के निकट पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में सवार उक्त सभी लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।