केंद सरकार के खिलाफ किसानों के समर्थन में रालोद ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता हापुड़ केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार के लिए लाए गए तीन विधेयकों के वि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:13 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:13 PM (IST)
केंद सरकार के खिलाफ किसानों के समर्थन में रालोद ने किया प्रदर्शन
केंद सरकार के खिलाफ किसानों के समर्थन में रालोद ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, हापुड़

केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार के लिए लाए गए तीन विधेयकों के विरोध में अब राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के कार्यकर्ता भी उतर आए हैं। बुधवार को उन्होंने कलक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने विधेयकों का विरोध करते हुए हरियाणा सरकार पर किसानों के खिलाफ अनावश्यक कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कृषि सुधार के नाम पर केंद्र सरकार जो तीन विधेयक लाई है, हम उनकी निदा करते हैं। साथ ही हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली जा रहे किसानों पर की गई कार्रवाई का विरोध करते हैं। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार की नीयत में संविधान के प्रति विश्वास नहीं है। कड़ाके की ठंड में किसान सड़कों पर हैं, लेकिन केंद्र सरकार के सर पर जूं तक नहीं रेंग रही है। आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार किसानों से उनकी जमीन छीनने का षडयंत्र कर रही है। सरकार नहीं चाहती कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले। जब तक केंद्र सरकार किसानों की मांग नहीं मानेगी, तब तक हम सड़क से संसद तक धरना देते रहेंगे। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह तेवतिया, प्रो. अब्बास अली, योगेश जाखड़, मनोज तेवतिया, वरुण सिंह, रविद्र सिंह, शिकुमार, हाजी जफर आलम, हेमंत मिश्रा, ओमपाल सिंह सिरोही, सुशील चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी