दहेज की मांग पूरी न होने पर अप्राकृातिक संबंध बना विवाहिता को घर से निकाला

संवाद सहयोगी पिलखुवा दहेज में पांच लाख रुपये नहीं देने पर पति ने महिला के साथ अप्राकृातिक स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:41 PM (IST)
दहेज की मांग पूरी न होने पर अप्राकृातिक संबंध बना विवाहिता को घर से निकाला
दहेज की मांग पूरी न होने पर अप्राकृातिक संबंध बना विवाहिता को घर से निकाला

संवाद सहयोगी, पिलखुवा: दहेज में पांच लाख रुपये नहीं देने पर पति ने महिला के साथ अप्राकृातिक संबंध बनाए, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं नंदोई ने भी महिला के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। बाद में महिला को उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली में पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी महिला की शादी वर्ष 2017 में जनपद बागपत निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते आ रहे थे। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। विवाहिता के मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि मायके से पांच लाख रुपये लाने से इन्कार करने पर पति अक्सर उसके साथ अप्राकृातिक संबंध बनता था और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। इस बीच नंदोई ने भी महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। पीड़िता ने यह बात ससुराल पक्ष के लोगों को बताई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने नंदोई को कुछ कहने के बजाय महिला के साथ मारपीट की। महिला ने इस बीच एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों की नाराजगी और बढ़ गई और उन्होंने महिला को उसकी पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। महिला ने इस बावत महिला थाने में गुहार लगाई। जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला छह अगस्त 2019 को ससुराल चली गई। आरोप है कि कुछ दिन बाद दहेज की मांग के चलते ससुराल वालों ने दोबारा मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति, चचिया सास, सास और नंदोई के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी