सुभाष चंद्र बोस को परमवीर चक्र और भारत रत्न दिए जाने की मांग

जागरण संवाददाता हापुड़ राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के तत्वावधान में नगर पालि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 07:29 PM (IST)
सुभाष चंद्र बोस को परमवीर चक्र और भारत रत्न दिए जाने की मांग
सुभाष चंद्र बोस को परमवीर चक्र और भारत रत्न दिए जाने की मांग

जागरण संवाददाता, हापुड़:

राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के तत्वावधान में नगर पालिका स्थित शहीद स्तंभ पर एकत्रित होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में पराक्रम दिवस मनाया गया। उनके चित्र के समक्ष पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें एवं भारत माता की जय के नारों से गगन गूंज उठा।

जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि भारत की आजादी मुख्यत: नेताजी के साहस, पराक्रम (शौर्य), बलिदान एवं आजाद हिद फौज के सफल नेतृत्व के कारण मिली। अंग्रेजों ने स्वयं स्वीकार किया था कि उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व और आजाद हिद फौज की कुर्बानियों से घबराकर भारत छोड़ा था। जिला कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को परमवीर चक्र और भारत रत्न एक साथ दिया जाना चाहिए। भारत रत्न इसलिए क्योंकि अविभाजित भारत की आजाद हिद सरकार के पहले प्रधानमंत्री नेताजी थे।

जिला सचिव विजय वर्मा ने कहा कि देश की एकता अखंडता व मजबूती के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों की वैक्सीन जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। ऐसा होने से युवा पीढ़ी को उनके आदर्शो पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने उपजिला अधिकारी सत्यप्रकाश को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टीपी त्यागी द्वारा लिखित पुस्तिका आज मेरे देश को सुभाष चाहिए पुस्तिका भेंट कर पटका पहनाकर शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुमन त्यागी, ज्ञानेंद्र त्यागी, श्याम वर्मा, हरिराज त्यागी, देवेंद्र कुमार भूरे, सतवीर प्रधान, ताराचंद जाटव, संजीव, मोनू यादव, अजय उपाध्याय, प्राची खुल्लर, पूनम उपाध्याय, अनीता त्यागी, संगीता चौधरी, मानवी व जिला कोआर्डिनेटर दिवाकर त्यागी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी