हृदय गति रुकने से ड्यूटी पर तैनात फौजी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सिंभावली पुलिस के एक कॉल से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात सिंभावली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुडलिया निवासी फौज में तैनात जवान के घर में मातम छा गया। उनकी मौत हृदय गति रुकने से हो गई है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:24 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:24 PM (IST)
हृदय गति रुकने से ड्यूटी पर तैनात फौजी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बेटे की मौत के बाद गमजदा परिवार। फोटो- जागरण।

गढ़मुक्तेश्वर, प्रिंस शर्मा। पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात सिंभावली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुडलिया निवासी फौज में तैनात जवान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। देर रात करीब 1 बजे सिंभावली पुलिस ने मृतक फौजी के स्वजन को इसकी जानकारी दी। पुलिस द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद उसके स्वजन में कोहराम मच गया।

डाॅक्टर जगदीश सिंह का पुत्र अर्जुन सिंह 11 जाट बटालियन में भर्ती था। आठ वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में अर्जुन की ड्यूटी पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में चल रही थी। रविवार रात करीब 1 बजे सिंभावली पुलिस ने अर्जुन के स्वजन को उसके हृदय गति रुकने से मौत होने की जानकारी दी।

पुलिस द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार फौजी के परिवार में उसके पिता जगदीश सिंह , माता लोकेश देवी के अलावा उसके दो बहन लता, मोनी व बड़ा भाई दीपक है। तीनों की शादी हो चुकी है।

दीपक भी 14 जाट बटालियन में तैनात है, जिसकी  वर्तमान में सिक्किम में ड्यूटी चल रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि अर्जुन की शादी तय कर दी गई थी, दिसंबर माह में उसके बारात जानी थी, जिसको लेकर परिवार में तैयारियां चल रही थी, लेकिन उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद कोहराम मच गया है। गांव निवासी पूर्व सैनिक एंव राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह ने बताया कि फौजी ही ह्रदय गति रुकने से मौत होने के बाद घर आए मृतक के बड़ा भाई उसके शव के लेने के लिए रवाना हो गया है। देर शाम फौजी का पार्थिक शरीर गांव पहुचेंगे उसके बाद उसको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी जाएगी। मौत के बाद परिवार से मिलने आने वालों का तांता लगा हुआ है। दुख की घड़ी में सभी हिम्‍मत से काम लेने कह रहे हैं।

आइएमटी, विश्वविद्यालय और चावल मिल के प्रोजेक्ट सिरे चढ़े तो बदल जाएगी बरोदा की सूरत

chat bot
आपका साथी