तीन भाइयों पर जानलेवा हमला

सिभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर में आरोपितों ने तीनों भाईयों को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी अर्जुन ने बताया कि उसके घर के बाहर गांव के रहने वाले तीन लोग अक्सर गाली गलौज करते है। इसको लेकर कई बार उनके द्वारा उनको मना किया गया। बुधवार रात को वह लोग पुनगाली गलौज करने लगे। पीड़ित ने उनका विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ अभद्रता

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 07:29 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 07:29 PM (IST)
तीन भाइयों पर जानलेवा हमला
तीन भाइयों पर जानलेवा हमला

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर:

सिभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर में आरोपितों ने तीनों भाइयों को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी अर्जुन ने बताया कि उसके घर के बाहर गांव के रहने वाले तीन लोग अक्सर गाली-गलौज करते हैं। इसको लेकर कई बार उनके द्वारा उनको मना किया गया। बुधवार रात को वह लोग फिर से गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने उनका विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ अभद्रता की। शोर-शराबा सुनकर अर्जुन का भाई विकास, दीपांशु भी वहां पर आ गए। इसको लेकर आरोपितों ने तीनों भाईयों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर आरोपितों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी