दंपती के घर में घुसकर जानलेवा हमला

संवाद सहयोगी गढ़मुक्तेश्वर गांव कुदैनी की मढैया में चार लोगों ने एक दंपती के घर में घुसक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:51 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 07:51 PM (IST)
दंपती के घर में घुसकर जानलेवा हमला
दंपती के घर में घुसकर जानलेवा हमला

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर

गांव कुदैनी की मढैया में चार लोगों ने एक दंपती के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया।

गांव निवासी किशनदेई ने बताया कि सोमवार को वह अपने पति चंद्रपाल के साथ पर बैठी हुई काम कर रही थी। तभी गांव के रहने वाले तीन लोग उसे घर पर अपने हाथों मं लाठी डंडे लेकर आए। उन लोगों ने घर पर आते ही उसके पति के साथ अभद्रता की। पति ने उनका विरोध किया तो आरोपित ने उन पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। पति पर हमला होते देख कर बीच बचाव करने के लिए महिला पर भी आरोपितों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दंपति घायल हो गए। घायलों को स्वजन ने उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। महिला द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी