महिला से सोने के कुंडल व चेन ठगकर आरोपित फरार

कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में घर लौट रही महिला के बाइक सवार दो युवकों ने सोने के कुंडल और चेन ठग ली। जब तक महिला को ठगी की जानकारी हुई तब तक आरोपित मौैके से रफू चक्कर हो गए। हालांकि इस संबंध में पुलिस को तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मोहल्ला गांधी विहार कालोनी निवासी सीमा बृहस्पतिवार दोपहर किसी काम से मेरठ रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में गई थी। वहां से लौटते समय आवास विकाल कॉ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 08:34 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 08:34 PM (IST)
महिला से सोने के कुंडल व चेन ठगकर आरोपित फरार
महिला से सोने के कुंडल व चेन ठगकर आरोपित फरार

जागरण संवाददाता, हापुड़:

कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में घर लौट रही महिला से बाइक सवार दो युवकों ने सोने के कुंडल और चेन ठग ली। जब तक महिला को ठगी की जानकारी हुई, तब तक आरोपित मौैके से फरार हो गए। हालांकि, इस संबंध में पुलिस को तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

मोहल्ला गांधी विहार कॉलोनी निवासी सीमा बृहस्पतिवार दोपहर किसी काम से मेरठ रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में गई थी। वहां से लौटते समय आवास विकास कॉलोनी में बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों ने महिला को बताया कि उसके तीन पुत्रों में से एक की जान को खतरा है। इसे सुनकर महिला के होश उड़ गए। इसके बाद युवकों ने महिला को एक पेड़ से पत्ते तोड़कर लाने को कहा।

आरोपितों के झांसे में आकर महिला पेड़ से पत्ते तोड़ कर ले आई। इसके बाद महिला अपनी सुध बुध खो बैठी। युवकों ने महिला के कानों से कुंडल व गले से सोने की चेन उतरवा ली और रफू-चक्कर हो गए। आरोपितों के जाने पर महिला ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपितों का सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि फिलहाल मामले की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी