सपा की जिला कार्यकारणी का आंशिक विस्तार

सपा के जिला अध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने जिला कार्यकारणी का आंशिक विस्तार करते हुए सुल्तान खान को जिला सचिव व जहीर पहलवान को कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया है। वहीं गौरव चौहान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में पार्टी के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 08:20 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 08:20 PM (IST)
सपा की जिला कार्यकारणी का आंशिक विस्तार
सपा की जिला कार्यकारणी का आंशिक विस्तार

जागरण संवाददाता, हापुड़

सपा के जिला अध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने जिला कार्यकारिणी का आंशिक विस्तार करते हुए सुल्तान खान को जिला सचिव व जहीर पहलवान को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है, वहीं गौरव चौहान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में पार्टी के कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर लोगों की मदद करनी चाहिए। पार्टी की नितियों को आमजन तक पहुंचाया जाना चाहिए। केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

chat bot
आपका साथी