कटआउट दूसरा: शहर को शीघ्र दोबारा से कराया जाएगा सैनिटाइज

शहर में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमित मामलों को देखते हुए शहर को एक बार फिर सैनिटाइज किया जाएगा। हालांकि पूर्व में शहर को सौ फीसद सैनिटाइज किया जा चुका है। लेकिन शहर को दोबारा सैनिटाइज करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 06:04 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:04 PM (IST)
कटआउट दूसरा: शहर को शीघ्र दोबारा से कराया जाएगा सैनिटाइज
कटआउट दूसरा: शहर को शीघ्र दोबारा से कराया जाएगा सैनिटाइज

संवाद सहयोगी, पिलखुवा:

शहर में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमित मामलों को देखते हुए शहर को एक बार फिर सैनिटाइज किया जाएगा। हालांकि पूर्व में शहर को सौ फीसद सैनिटाइज किया जा चुका है, लेकिन शहर को दोबारा सैनिटाइज करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

कोरोना को हारना है इसी मुहिम को लेकर नगर पालिका परिषद कार्य कर रही है। सुबह-शाम दोनों समय शहर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नाले-नालियों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शहर को दोबारा से सैनिटाइज करने की योजना तैयार की गई है। इसी सप्ताह में शहर को सैनिटाइज करने की दिशा में कार्य शुरू किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शहर को पिछले दिनों सौ फीसद सैनिटाइज किया जा चुका है। दोबारा से सैनिटाइज करने के लिए योजना तैयार की गई है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इस बार उन स्थानों को सैनिटाइज किया जाएगा जहां अक्सर लोगों के हाथ लगा करते हैं। एटीएम मशीन, बैंक, रेलवे फाटक बेरियर आदि को सैनिटाइज किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए शहर वासियों से सहयोग की अपील की गई है।

chat bot
आपका साथी