कटआउट 2: कोरोना पॉजिटिव मरीज तेजी से हो रहे स्वस्थ

जनपद में मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचार के बाद तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। जनपद में अभी तक 507 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पिछले एक सप्ताह में 235 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुकून की सांस ली है। जनपद में जितनी रफ्तार से कोरोना के मरीज मिल रहे हैं उसी रफ्तार से मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। जो जनपद के लोगों के लिए भी एक अच्छा समाचार है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 07:04 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 07:04 PM (IST)
कटआउट 2: कोरोना पॉजिटिव मरीज तेजी से हो रहे स्वस्थ
कटआउट 2: कोरोना पॉजिटिव मरीज तेजी से हो रहे स्वस्थ

जागरण संवाददाता, हापुड़

जनपद में मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचार के बाद तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। जनपद में अभी तक 507 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पिछले एक सप्ताह में 235 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गए हैं, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुकून की सांस ली है।

जनपद में जितनी रफ्तार से कोरोना के मरीज मिल रहे हैं उसी रफ्तार से मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं, जो जनपद के लोगों के लिए भी एक अच्छा समाचार है। बुधवार को भी रिकॉर्ड तोड़ 84 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। हालांकि जो मरीज स्वस्थ हो रहे हैं उन्हें, घर के एक ही कमरे में रहने की हिदायत दी जा रही है। उन्हें कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर घूमने की आजादी नहीं दी जा रही है। साथ ही चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखते हुए उनकी लगातार स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जनपद के कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बेहतर उपचार कराया जा रहा है। यही वजह है जो मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। अस्पताल में मरीजों को दो समय दवाई खिलाई जा रही है। यदि मरीज को खांसी होती है तो उसे उसके लिए अलग से दवाई खिलाई जाती है। कुल मिलाकर मरीज को जिस प्रकार की परेशानी होती है उसी के आधार पर उसे दवाई खिलाई जा रही है। अस्पताल में मरीजों की अच्छे से देखभाल भी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी