नामांकन-पत्र दाखिल करने के लिए उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता हापुड़ श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति के चुनाव के लिए आगामी 31 अक्टूबर को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:32 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:32 PM (IST)
नामांकन-पत्र दाखिल करने के लिए उमड़ी भीड़
नामांकन-पत्र दाखिल करने के लिए उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति के चुनाव के लिए आगामी 31 अक्टूबर को चुनाव होगा। इससे पहले शुक्रवार को नामांकन-पत्र दाखिल हुए। इस दौरान मंदिर की धर्मशाला के परिसर में भारी भीड़ रही। दोनों गुटों की ओर से नामांकन-पत्र दाखिल किए गए हैं। इस दौरान सभी ने अपनी-अपनी ताकत दिखाने का भी प्रयास किया।

चुनाव छह पद और 15 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए हो रहा है। बृहस्पतिवार को 70 लोगों ने नामांकन-पत्र खरीदे थे, जिसके बाद शुक्रवार की सुबह दस बजे से नामांकन-पत्र जमा करने का समय रखा गया था। सुबह से ही नामांकन-पत्र जाम करने के लिए संभावित उम्मीदवारों की भारी भीड़ रही। चुनाव में मुख्य मुकाबला महेंद्र शर्मा पेट्रोल पंप वाले ग्रुप और नवनीत अग्रवाल कली वाले ग्रुप के बीच है।

बता दें कि चुनाव में 1768 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।

महेंद्र शर्मा के ग्रुप से रामकुमार गुप्ता, आशुतोष आजाद, विशाल मित्तल, देवेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, संजीव कुमार, भगीरथ मल चौधरी, वीरेंद्र त्यागी, अशोक कुमार पप्पन, रविद्र कुमार सिंहल, डा. अशोक कुमार ग्रोवर, मोहित गुप्ता, महेश चंद शर्मा, राजू पारिक और मनोज गुप्ता ने कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नामांकन किया है।

जबकि, नवनीत अग्रवाल के ग्रुप से मोहित अग्रवाल छावनी वाले, सारंग अग्रवाल, आशुतोष रस्तोगी, अंकुर कंसल, अमित गोयल सिपल, अखिल सिंहल, आदित्य गोयल, दिव्यांश गर्ग, विकास शर्मा गुड्डू, संजीव कुमार, निशांत अग्रवाल, दीपक गर्ग, संजीव शर्मा, अमित गोयल मोनू बालाजी, प्रणव वर्मा, हरिकिशन अग्रवाल, जयभगवान गौतम ने कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नामांकन किया है। 25 अक्टूबर को नाम वापसी रहेगी। पद पर इन्होंने किया नामांकन -

पद नाम

प्रधान महेंद्र शर्मा पेट्रोल पंप वाले, नवनीत अग्रवाल कली वाले

मंत्री सत्यनारायण अग्रवाल, दिनेंद्र बंसल सर्राफ

उप-प्रधान जयप्रकाश मन्नी वर्मा, मोहित बंसल

उप-मंत्री मोहित कुमार जैन आचार वाले, पूनम गुप्ता

कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग कात्यानी प्लाई, संजीव विजय गुप्ता विजयंत वाले

लेखानिरीक्षक अर्चना कंसल, लोकेश गुप्ता सर्राफ

chat bot
आपका साथी