परेड में शामिल होने के लिए किसान नेताओं का दिल्ली जाने का सिलसिला जारी

संवाद सहयोगी पिलखुवा छिजारसी टोल प्लाजा पर रविवार को भी दिल्ली परेड के लिए किसान नेताअ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:52 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:52 PM (IST)
परेड में शामिल होने के लिए किसान नेताओं का दिल्ली जाने का सिलसिला जारी
परेड में शामिल होने के लिए किसान नेताओं का दिल्ली जाने का सिलसिला जारी

संवाद सहयोगी, पिलखुवा:

छिजारसी टोल प्लाजा पर रविवार को भी दिल्ली परेड के लिए किसान नेताओं का दिल्ली जाने का सिलसिला जारी रहा। पुलिस अधीक्षक ने टोल प्लाजा का दौरा कर वहां के हालात का जायजा लिया। प्लाजा पर तैनात पुलिस कर्मियों ने किसान नेताओं के ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं मानें। इसके बाद पुलिस ने उनका नाम, पता रजिस्टर में लिखने के बाद उन्हें दिल्ली की ओर रवाना किया।

नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में शुरू हुए किसानों के आंदोलन में शामिल होने को जाने वाले किसानों को रोकने के लिए वैसे तो पुलिस आंदोलन की शुरुआत से छिजारसी टोल प्लाजा पर तैनात हैं, लेकिन पुलिस किसानों को दिल्ली जाने से रोक पाने में नाकाम बनी हैं। रोजाना भारी संख्या में किसान नेताओं का दिल्ली आना जाना रहता हैं। किसान एवं किसान नेताओं के वाहनों को आने जाने के लिए टोल प्लाजा को भी फ्री किया हुआ हैं। इसी क्रम में रविवार को दिल्ली परेड के लिए जाने वाले किसान नेताओं को रोकने के लिए टोल प्लाजा पर पुलिस मुस्तैद रही, लेकिन वह किसानों को दिल्ली जाने से रोक पाने में भी नाकाम रही। पुलिस दिल्ली की ओर जाने वाले किसान नेताओं के नाम और पता रजिस्टर में लिखकर उन्हे दिल्ली की ओर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने प्लाजा का दौरा कर हालात का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने वहा पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

chat bot
आपका साथी