विरोध में कांग्रेसियों ने लखनऊ में दी गिरफ्तारी

28 एचपीआर 16 - जागरण संवाददाता हापुड़ कृषि विधेयकों के विरोध में सोमवार को लखनऊ में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:08 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:08 PM (IST)
विरोध में कांग्रेसियों ने लखनऊ में दी गिरफ्तारी
विरोध में कांग्रेसियों ने लखनऊ में दी गिरफ्तारी

28 एचपीआर 16 -

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

कृषि विधेयकों के विरोध में सोमवार को लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जिसमें जिले के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसमें जनपद के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

गिरफ्तारी देते हुए जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी बिल पास किए हैं, जिस वक्त देश आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, उस वक्त केंद्र सरकार अपनी हठ से देश के अन्नदाताओं को भी कमजोर करने पर तुली है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. शोएब ने कहा कि आज किसान विरोधी काले कानून के विरोध में परिवर्तन चौक से राजभवन तक शांति मार्च किया जाना था। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद भी योगी सरकार लोकतांत्रिक प्रदर्शनों से डरती है, जिस कारण पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी देने वालों में जुबैर टाटा, साजिद अली, अभिनव कुमार, विशाल लोधी, तरुण कुमार, तनवीर अहमद, आलोक शर्मा शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी