डीएम के पिता के निधन पर सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक

जागरण संवाददाता हापुड़ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी हापुड़ अदिति सिंह क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 07:43 PM (IST)
डीएम के पिता के निधन पर सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक
डीएम के पिता के निधन पर सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक

जागरण संवाददाता, हापुड़: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी हापुड़ अदिति सिंह के पिता पूर्व आइएएस धनंजय प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनकी दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

पूर्व आइएसए अधिकारी धनंजय प्रसाद सिंह मूलरूप से जनपद बस्ती के रहने वाले थे। जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी अदिति सिंह के पिता थे। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार को उनका उपचार के दौरान निधन हो गया। ब्रजघाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटी अदिति सिंह ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री सूचना परिसर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने धनंजय प्रसाद सिंह की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त स्वजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी