उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर महिलाओं ने खोला व्रत

छठ पूजा के चलते ब्रजघाट पर बुधवार की सुबह हरिद्वार की हर की पौड़ी जैसा नजारा देखने को मिला। भक्तों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रखने के बाद सुबह के समय उगते सूरज को अ‌र्घ्य दिया। महिलाओं ने भगवान भास्कर की पूजा -अर्चना करने के बाद परिवार की उन्नति के लिए मन्नतें मांगी। हापुड़ के मोहल्ला चंद्रलोक कालोनी में शिव मंदिर स्थित तालाब में खड़े होकर महिलाओं ने उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। वहीं, छोटे बच्चों को स्नान कराकर उनके सिर के बाल उतरवाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 09:26 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 09:26 PM (IST)
उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर महिलाओं ने खोला व्रत
उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर महिलाओं ने खोला व्रत

जागरण टीम, हापुड़ :

छठ पूजा के चलते ब्रजघाट पर बुधवार की सुबह हरिद्वार की हर की पौड़ी जैसा नजारा देखने को मिला। भक्तों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रखने के बाद सुबह के समय उगते सूरज को अ‌र्घ्य दिया। महिलाओं ने भगवान भास्कर की पूजा -अर्चना करने के बाद परिवार की उन्नति के लिए मन्नतें मांगी। हापुड़ के मोहल्ला चंद्रलोक कालोनी में शिव मंदिर स्थित तालाब में खड़े होकर महिलाओं ने उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। वहीं, छोटे बच्चों को स्नान कराकर उनके सिर के बाल उतरवाए।

छठ पूजन के मौके पर बुधवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। महिलाओं ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करने के बाद व्रत खोला। चार दिन से जिले में जगह-जगह छठ का महापर्व मनाया जा रहा है।

मंगलवार की शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तीर्थ नगरी ब्रजघाट पहुंचकर डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया था, जबकि बुधवार की सुबह चार बजे से ही मुख्य घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देने के साथ-साथ छठ मैय्या से घर में सुख-शांति, समृद्धि, संतान सुख आदि की मनोकामना मांगी।

इसके बाद एक-दूसरे को छठ पूजन की शुभकामनाएं देते हुए फल एवं प्रसाद का वितरित किया। व्रती महिलाओं ने घाट पर पूजा-अर्चना करने के बाद व्रत खोला। महिलाएं दो रात एवं एक दिन से निर्जला व्रत रखे हुई थीं।

मंगलवार की शाम गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही और बुधवार सुबह आरती स्थल के निकट घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। महिलाओं ने पूजा की तो पास में मंदिर में देवी देवताओं की आरती हुई। इससे यहां का पूरा वातावरण ही धार्मिक रहा। गौरतलब है कि गाजियाबाद, दिल्ली, हापुड़, बागपत, नोएडा की औद्योगिक इकाइयों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के हजारों परिवार काम कर रहे हैं। इन परिवारों की महिलाओं ने ब्रजघाट पहुंचकर सूर्य को अ‌र्घ्य देकर व्रत खोला।

वहीं, पिलखुवा में छठ पूजन कार्यक्रम के चलते बुधवार की सुबह महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। नवरंगपुरी में महिलाओं की काफी भीड़ रही। बुधवार की सुबह छठ पूजन करने वाले लोग बैंड़बाजे के साथ नवरंगपुरी मोहल्ले में पहुंचे। जहां डीजे पर भजन चल रहे थे। महिलाओं ने पानी में खड़े होकर हाथों में फलों की टोकरी ली और सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। अ‌र्घ्य के बाद महिलाओं ने गन्ने के साथ पूजन किया। नवरंगपुरी में घंटों तक श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। पूजन करने वालों में सुनीता, विमल, आरती, शशी, बीना अनिता, छठ सेवा समिति के आयोजक हरीहर यादव, योगेंद्र, शंभूलाल, प्रेमचंद, मनोज, ¨टकू, संजय तिवारी, दीपू, विरेन्द्र, प्रेमचंद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी