तमंचे के बल देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता हापुड़ धाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ देवर ने तमंचे के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 07:45 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 07:45 PM (IST)
तमंचे के बल देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म
तमंचे के बल देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, हापुड़

धाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ देवर ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया है। आरोपित खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को बेरहमी से पीटा और हत्या की धमकी देकर घर से निकाल दिया।आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर महिला का उत्पीड़न करते आ रहे थे।एसपी के आदेश पर महिला थाने में पीड़िता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के चार आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसकी शादी जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के लोहगरा निवासी गुलशन के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित करने लगे।घर ना बिगड़े इस कारण पीड़िता सब कुछ सहती रही।आरोप है कि शुक्रवार को देवर ने महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया।पीड़िता ने मामले की शिकायत पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों से की। देवर के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए आरोपितों ने मिलकर महिला को बेरहमी से पीटा और हत्या की धमकी देकर घर से निकाल दिया।

मायके पहुंचकर पीड़िता ने स्वजन को मामले की जानकारी दी। पीड़िता के को लेकर स्वजन ने एसपी ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।एसपी संजीव सुमन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में आरोपित पक्ष के गुलशन, खुशीराम, संतोष और अंकुश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी