11 संदिग्धों में कोरोना की पुष्टि, 10 मरीज हुए स्वस्थ

जागरण संवाददाता हापुड़ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के सोमवार को 11 और संदिग्ध मरीजों में कोर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:16 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:16 PM (IST)
11 संदिग्धों में कोरोना की पुष्टि, 10 मरीज हुए स्वस्थ
11 संदिग्धों में कोरोना की पुष्टि, 10 मरीज हुए स्वस्थ

जागरण संवाददाता, हापुड़

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के सोमवार को 11 और संदिग्ध मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से दस मरीजों की पुष्टि एंटीजन किट और एक मरीज की पुष्टि ट्रूनेट मशीन द्वारा की गई जांच में हुई है। वहीं 10 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में अभी तक 3225 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कुछ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्राप्त हुई संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट में से 11 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से जवाहर गंज के एक, न्यू आलोक कॉलोनी का एक, हिम्मतपुर का एक, रामा मेडिकल कॉलेज कैंपस का एक, बागड़पुर का एक, सिरोधनन का एक, दौलतपुर ढीकरी का एक, घास मंडी के पास एक, मोहल्ला सुकलान के तीन मरीज शामिल हैं। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।

इसके अलावा 10 और मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, जिसके बाद चिकित्सकों ने इन्हें स्वस्थ घोषित कर होम क्वारंटाइन करा दिया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि 11 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 10 और मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में अभी तक 3225 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 2988 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 180 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। जबकि 57 मरीजों की अभी तक मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी