महिला सशक्तीकरण के प्रति किया जागरूक

जासं हापुड़ बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कालोनी के ब्रिलियंट कैरियर ग‌र्ल्स पब्लिक इंटर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:54 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:54 PM (IST)
महिला सशक्तीकरण के प्रति किया जागरूक
महिला सशक्तीकरण के प्रति किया जागरूक

जासं, हापुड़

बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कालोनी के ब्रिलियंट कैरियर ग‌र्ल्स पब्लिक इंटर कालेज में बुधवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला सशक्तीकरण के प्रति महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।

प्रधानाचार्या कल्पना गर्ग ने महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली घटनाओं का सामना करने और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया। अध्यापिका आशा भटनागर ने संचालन करते हुए महिला सशक्तीकरण के प्रति सभी को जागरूक किया। सुषमा मिश्रा, बुशरा, शबाना, अनुराधा ने बालिकाओं को बताया कि आपराधिक घटनाओं के चलते आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है।

chat bot
आपका साथी