पांच संदिग्धों में कोरोना की पुष्टि, 22 मरीज हुए स्वस्थ

जागरण संवाददाता हापुड़ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के पांच और मरीजों में बुधवार को कोरोना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:26 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:26 PM (IST)
पांच संदिग्धों में कोरोना की पुष्टि, 22 मरीज हुए स्वस्थ
पांच संदिग्धों में कोरोना की पुष्टि, 22 मरीज हुए स्वस्थ

जागरण संवाददाता, हापुड़

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के पांच और मरीजों में बुधवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से चार मरीजों की पुष्टि एंटीजन किट और एक की पुष्टि आरटीपीसीआर लैब में हुए सैंपल की जांच में हुई है। जनपद में अभी तक 3061 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 22 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कुछ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में से पांच संदिग्ध मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से घनश्याम पुरा हापुड़ के एक, गणेशपुरा हापुड़ के एक, बाजार बाजाजा हापुड़ के एक, संजय विहार आवास विकास कालोनी के एक, चाह डिब्बा पिलखुवा के एक मरीज शामिल है। चिकित्सकों ने इन सभी मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया है।

वहीं 22 और मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिसके बाद चिकित्सकों ने इन्हें स्वस्थ घोषित कर होम क्वारंटाइन करा दिया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि पांच और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से 22 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में अभी तक 3061 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 2837 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 169 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। जबकि 55 मरीजों की अभी तक कोरोना से मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी