यात्री निकले ज्यादा, बसों की कम संख्या ने बढ़ाई मुसीबतें

जागरण संवाददाता हापुड़ कोरोना वायरस के संक्रमण के बावजूद रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:48 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:48 PM (IST)
यात्री निकले ज्यादा, बसों की कम संख्या ने बढ़ाई मुसीबतें
यात्री निकले ज्यादा, बसों की कम संख्या ने बढ़ाई मुसीबतें

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

कोरोना वायरस के संक्रमण के बावजूद रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों के घर जाने के लिए निकलीं। इसी के साथ परिवहन निगम का यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का वादा भी पूरा नहीं हो सका। कई रूटों पर रोडवेज बसों की कमी दिखाई दी। कुछ रूटों पर डग्गामार वाहनों में यात्रियों ने सफर किया। जान जोखिम में डालकर यात्रा संपन्न की। चौराहों पर यात्रियों ने बसों की प्रतीक्षा की। सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। परिवहन निगम ने यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने का वादा किया था। इसके लिए निगम में पिछले कई दिनों से तैयारी भी चल रही थीं लेकिन, सोमवार को निगम के इंतजाम अधूरे नजर आए। सड़कों पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ दिखाई दे रही थी। सबसे अधिक परेशानी दिल्ली, बुलंदशहर, गढ़ और मेरठ मार्ग पर हुई। इन मार्गों पर सबसे अधिक भीड़ रही, जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की भीड़ के कारण महिलाओं, बच्चों और वृद्धों को भी बस में बैठने की सही प्रकार से जगह नहीं मिल सकी। उधर, रक्षाबंधन पर महिलाओं ने बसों में निशुल्क यात्रा की। - डग्गामार वाहनों पर नहीं लग सकी रोक - परिवहन विभाग और पुलिस के अधिकारी रक्षाबंधन पर भी डग्गामार वाहनों पर रोक नहीं लगा सके। सोमवार को सड़कों पर डग्गामार वाहन दौड़ते नजर आए। इन वाहनों के चालकों और परिचालकों ने यात्रियों का खूब आर्थिक शोषण किया। कई ने अधिक यात्री किराया वसूले जाने की शिकायत की तो किसी को गंतव्य स्थान से पहले ही बस से उतार दिया गया। इस कारण यात्री परेशान हुए। रोडवेज बसों की कमी के चलते यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इस कारण परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान भी हुआ। ---- - निशुल्क की यात्रा, महिलाओं ने जताई खुशी - प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा करने का तोहफा दिया। जिसका महिलाओं ने भरपूर लाभ भी उठाया। सोमवार को रक्षाबंधन पर चौबीस घंटे के लिए महिला यात्रियों को निशुल्क सेवा प्रदान की गई थी। इस पर महिला यात्रियों ने प्रदेश सरकार का आभार जताया। सोमवार शाम करीब छह बजे तक लगभग पांच हजार से अधिक महिलाओं ने निशुल्क यात्रा का लाभ लिया है। हालांकि, अभी पूरा आंकड़ा निगम के अधिकारी बुधवार तक ही बता सकेंगे। ---- बसों को कराया गया सैनिटाइज -

रोडवेज बस अड्डे में प्रत्येक बस को सैनिटाइज बार-बार कराया गया। इसके अलावा यात्रियों से मुंह पर मास्क लगाकर रखने और हाथों को सैनिटाइज करने की अपील की जाती रही, जिससे कि कोरोना वायरस का संक्रमण न फैल सके। अधिकारी कहिन -- प्रदेश सरकार की ओर से रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक ही महिला यात्रियों को निशुल्क सेवा प्रदान की गई है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष यात्रियों की संख्या कम रही। इस कारण पचास प्रतिशत बसों का ही संचालन कराया गया। - एनपी सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक

chat bot
आपका साथी