किसानों के हित में हैं कृषि विधेयक : उमेश

24 एचपीआर 45 - जागरण संवाददाता हापुड़ भाजपा के प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर बृहस्पि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:02 PM (IST)
किसानों के हित में हैं कृषि विधेयक : उमेश
किसानों के हित में हैं कृषि विधेयक : उमेश

24 एचपीआर 45 -

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

भाजपा के प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता आयोजित हुई, जिसमें कृषि विधेयकों को किसानों के पक्ष में बताया गया। साथ ही विरोधी दलों पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया गया।

जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि विपक्ष ने कृषि विधेयकों को किसान विरोधी बिल बताया है, जो कि बिल्कुल ही निराधार है। यह बिल कांग्रेस अपने समय में लाना चाहती थी, लेकिन बिल में त्रुटियां होने के कारण वह अपने ही शासनकाल में उसको पास नहीं करवा पाए। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस पर गहनता से विचार करके बिल की कमियों को दूर किया तथा बिल को पास कराया। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है, इसलिए भारत के किसानों को वह गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। परंतु, देश के किसान किसी भी दिशा भ्रमित नहीं होंगे।

विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि पहले किसान अपने ही क्षेत्र में अपनी फसल बेचने के लिए मजबूर था। परंतु अब जो कृषि विधयेक पास हुए हैं, उसके बाद किसान पूरे देश अपनी फसल कहीं भी बेच सकता है। जिला पंचायत अध्यक्षा अमृता कुमार ने कहा कि विपक्ष ने एक मुद्दा संविदा पर रोजगार का भी उठा रखा है, जोकि पूर्ण रूप से शून्य है। केवल नौजवानों को गुमराह करने का काम विपक्ष कर रहा है, क्योंकि विपक्ष के पास कोई अन्य ठोस मुद्दा अब नहीं बचा है।

वहीं, भाजपा के मीनाक्षी रोड स्थित दक्षिण विधानसभा क्षेत्र कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि पालिकाध्यक्ष इस समय कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं और एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान योगेंद्र चौधरी, पुनीत गोयल, मूलचंद त्यागी, सुयश वशिष्ठ, रितिक त्यागी, देवेंद्र प्रजापति, राहुल चौधरी, मनोज त्यागी, गुड्डू शर्मा, तारादत्त शर्मा, गुड्डू चौधरी, राघव नारंग, पंकज गर्ग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी