छह रोहिग्या की गिरफ्तारी के बाद टूटी पुलिस-प्रशासन की नींद

केशव त्यागी हापुड़ रोहिग्या द्वारा सोना व मानव की तस्करी के मामले में पड़ोसी जनपद मेरठ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:28 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:28 PM (IST)
छह रोहिग्या की गिरफ्तारी के बाद टूटी पुलिस-प्रशासन की नींद
छह रोहिग्या की गिरफ्तारी के बाद टूटी पुलिस-प्रशासन की नींद

केशव त्यागी, हापुड़:

रोहिग्या द्वारा सोना व मानव की तस्करी के मामले में पड़ोसी जनपद मेरठ, बुलंदशहर व अलीगढ़ से छह रोहिग्या की गिरफ्तारी के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई है। जनपद में इनकी सही संख्या और गतिविधि जानने के लिए एक बार फिर से गोपनीय सर्वे शुरू कराने में जुट गया है।

बांग्लादेश सीमा के जरिये रोहिग्या लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में फर्जी दस्तावेजों की मदद से पहचान बदलकर बसाया जा रहा है। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने हाल ही में जनपद मेरठ से इस नेटवर्क का संचालन कर रहे सरगना मूलरूप से म्यामार निवासी हाफिज शफीक उर्फ शबीउल्लाह को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अलीगढ़ व बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र से भी पांच अन्य रोहिग्या की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच के दौरान रोहिग्या द्वारा मानव तस्करी के साथ-साथ सोने की तस्करी करने की बात प्रकाश में आई है।

ऐसे में रोहिग्या द्वारा जनपद में घुसपैठ करने की आशंका भी प्रबल हो गई है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि एटीएस की कार्रवाई के बाद जनपद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। जनपद में करीब 55 रोहिग्या मुस्लिम थाना धौलाना क्षेत्र में रह रहे हैं। इनके पास दिल्ली सरकार द्वारा जारी शरणार्थी प्रमाण पत्र मौजूद है। प्रशासन-पुलिस व एलआइयू रोहिग्या का इनपुट जुटाने में लगी गई हैं। खुफिया तंत्र रोहिग्या की सही संख्या पता करने के लिए सर्वे में जुट गया है।

घुसपैठ रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा

एसपी ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों से रोहिग्या जनपद में न आ सकें। इसके लिए सभी बार्डर पर पुलिस चेकिग की व्यवस्था दुरुस्त कर दी है। संदिग्ध वाहनों व लोगों की जांच कर उनसे पूछताछ की जा रही है। थाना स्तर से लेकर गांव-गांव चौकीदारों को सतर्क कर दिया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने के संबंध में पुलिस व चौकीदार अधिकारियों को सूचित करेंगे।

chat bot
आपका साथी