काजू, बादाम, पिस्ता हुए सस्ते, खाने में लगा खाद्य तेल की महंगाई का तड़का

जागरण संवाददाता हापुड़ दीपावली का त्योहार नजदीक है। इस पर्व पर लोग एक-दूसरे को मिठाई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:28 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:28 PM (IST)
काजू, बादाम, पिस्ता हुए सस्ते, खाने में लगा खाद्य तेल की महंगाई का तड़का
काजू, बादाम, पिस्ता हुए सस्ते, खाने में लगा खाद्य तेल की महंगाई का तड़का

जागरण संवाददाता, हापुड़

दीपावली का त्योहार नजदीक है। इस पर्व पर लोग एक-दूसरे को मिठाई और ड्राई फ्रूट्स भेंट करते हैं। इसके अलावा घरों में पकवान बनते हैं। ऐसे में खाद्य तेल का खूब उपयोग होता है, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस बार सरसों का तेल, रिफाइंड के साथ-साथ घी के दामों में भी इजाफा हो गया है। जबकि, ड्राई फ्रूट्स सस्ता होने से लोगों को कुछ राहत मिली है।

दीपावली पर्व के ठीक पहले महंगाई के दाम आसमान छूने लगते थे लेकिन, इस वर्ष जनता को महंगाई का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। पिछले साल की दीपावली के मुकाबले इस बार खाद्य तेल में महंगाई का तड़का लगा है। सरसों के तेल के दाम डेढ़ गुने हो गए हैं। वहीं, रिफाइंड के मूल्य में भी 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। इसके अलावा डालडा के दामों में भी 15 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। घी पर भी महंगाई हावी है। उसका मूल्य भी 40 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया है।

हालांकि, ड्राई फ्रूट्स के दाम गिरने से लोगों को राहत मिली है। बादाम, किसमिस, अखरोट, छुआरा, मखाना के दामों में पिछले वर्ष के मुकाबले काफी कमी आई है। पिस्ता के दामों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। नमकीन पिस्ता के दाम पिछले वर्ष के मुकाबले 120 रुपये कम हुए हैं।

-----

क्या कहते हैं विक्रेता

इस बार तेल में ही सबसे ज्यादा महंगाई देखने को मिल रही है। इसका कारण सरसों की फसल खराब होना भी है। सरसों तेल, रिफाइंड, डालडा, घी सभी के दाम पिछली दीपावली से बढ़े हुए हैं। ड्राई फ्रूट्स के दाम पिछली बार से गिरे हुए हैं। - गौरव तारीका, ड्राइ फ्रूट्स व खाद्य तेल विक्रेता

-----

पदार्थ मौजूदा दर पिछले साल

सरसों का तेल 110 90

रिफाइंड 100 90

वनस्पति घी 95 80

देसी घी 370 330

मावा 400 350

बादाम 625 700

किसमिस 250 300

काजू 900 1100

अखरोट 700 760

छुआरा 200 280

मखाना 600 700

पिस्ता नमकीन 880 1050

(नोट: दाम प्रति किलोग्राम में है)

chat bot
आपका साथी