Hapur Crime News: पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से एक गो तस्कर घायल

Hapur Crime News हापुड़ पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिस बदमाश के पैर में गोली लगी है उसकी पहचान जानू उर्फ जानेआलम निवासी रतुपुरा के रूप में हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 08:44 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 08:47 AM (IST)
Hapur Crime News: पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से एक गो तस्कर घायल
मुठभेड़ के बाद हापुड़ पुलिस की गोली से घायल गोतस्कर।

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर [प्रिंस शर्मा]। सिंभावली थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं दो आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल बदमाश का उपचार स्थानीय अस्पताल में हो रहा है। पुलिस फरार हुए दो तस्करों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार के मुताबिक तड़के करीब चार बजे सिंभावली थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गांव रतुपुरा के निकट एक संदिग्ध आती दिखाई दी। राेकने की कोशिश की तो कार सवारों ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिस बदमाश के पैर में गोली लगी है, उसकी पहचान जानू उर्फ जानेआलम निवासी रतुपुरा के रूप में हुई।

आरोपित के कब्जे से तमंचा व कारतूस के अलावा प्रतिबंधित पशु का मांस और पशु काटने के औजार बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायल जानू से पूछताछ की गई। जिसमें उसने बताया है कि रतुपुरा, रझैड़ा, वैठ और आसपास के जंगल में पशु घूमते हैं। उनके गिरोह में कई युवक शामिल हैं। दिन में वह रेकी करते हैं और रात में जंगल में प्रतिबंधित पशु का कटान पर मांस को गाड़ी में ले जाकर सप्लाई कर देते हैं। जबकि अन्य अवशेष जंगल में ही छोड़ देते हैं। आरोपित ने बताया कि रात दो बजे भी उन्होंने प्रतिबंधित पशु का कटान किया था।

सैंपल भेज दिए गए

आरोपित के पास से मिले मांस के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जबकि आरोपित के फरार साथियों को तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। मुठभेड़ में घायल हुए एक गो तस्कर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी