बाइक छोड़ भागे युवक, जांच शुरू

राठ नौहाई गांव निवासी अनुरूद्ध पुत्र मूलचंद्र लोधी बबलू विक्रम सिंह शिवराम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:23 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:23 PM (IST)
बाइक छोड़ भागे युवक, जांच शुरू
बाइक छोड़ भागे युवक, जांच शुरू

राठ : नौहाई गांव निवासी अनुरूद्ध पुत्र मूलचंद्र लोधी, बबलू, विक्रम सिंह, शिवराम, धीरेंद्र, प्रेमा आदि ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार कुछ युवक संदिग्ध हालात में गांव में घूम रहे थे। जिस पर उन्होंने डायल 112 पुलिस को फोन पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख युवक बाइक छोड़कर भाग गये। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों ने पीआरवी को सूचना दी थी। जिसके पहुंचने पर युवक बाइक छोड़कर भाग गए। हालांकि छानबीन की जा रही है। संस मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की शिकायत

खड़ेही लोधन : मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग की मां ने बताया कि बीती 12 सितंबर को उसकी 16 वर्षीय किशोरी को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। किशोरी की मां ने इस मामले की शिकायत थाने में करने के साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी की है। संसू

महिला के साथ की छेड़खानी

बिवार : थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि पति बाहर रहकर मजदूरी का कार्य करता है। महिला घर में अकेले रहती है। जो अपनी सास के साथ मवेशियों को चारा पानी करने के लिए गई थी। तभी युवक ने महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। सास के बचाव करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। एसआइ रामलोचन पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संसू मवेशी ने वृद्ध के ऊपर किया हमला, घायल

बिवार : कस्बे के पाथा देवी मंदिर के पास रास्ते में बेसहारा मवेशियों को जमावड़ा लगा रहता है। शनिवार शाम वृद्ध भोला अवस्थी अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में खड़ी बेसहारा मवेशियों ने वृद्ध पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पड़ोसियों ने आकर बचाया। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बेसहारा मवेशियों से लोग परेशान है। संसू बारिश से फसल को नुकसान

बिवार : दो दिनों में हुई बारिश से किसानों की फसलें खराब होने लगी है। किसान गोदी यादव, पिटू पाठक, राज पाठक, कल्लू यादव, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिनों हुई बारिश के कारण तिल, अरहर, मूंग की फसल खराब हो रही है। संसू

chat bot
आपका साथी