युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप, शादी रुकवाने की मांग

संवाद सहयोगी राठ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसडीएम व कोतवाली में शिकायती पत्र दे अप

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:21 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 06:21 PM (IST)
युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप, शादी रुकवाने की मांग
युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप, शादी रुकवाने की मांग

संवाद सहयोगी, राठ : क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसडीएम व कोतवाली में शिकायती पत्र दे अपने प्रेमी की शादी रुकवाने व न्याय दिलाने की मांग की है। युवती ने शादी प्रेमी पर शादी का झांसा दे आठ साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। वहीं अब वह दूसरी युवती से शनिवार को शादी करने जा रहा है।

पीड़िता ने शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2013 में जब वह कक्षा 11वीं में पढ़ती थी। एक शाम परिजन काम से गए हुए थे। तभी सुना घर पाकर गांव निवासी युवक ने घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही उसके शोर मचाने का प्रयास करने पर उससे शादी करने का वादा करते हुए घटना को किसी से न बताने की बात कही। शादी की बात सुनकर वह चुप हो गई। आरोप लगाते हुए बताया कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ आठ वर्ष तक शारीरिक शोषण किया। छह जून को जब उससे शादी करने की बात कही तो वह भड़क गया और गाली गलौज करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया आरोपित दूसरी लड़की से शादी करने वाला है। शनिवार को उसकी बरात जानी है। जिसकी जानकारी मिलने पर वह बुधवार को उससे उलाहना देने गई और उसे ऐसा करने से मना किया। जिस पर उसने फिर उसके साथ मनमानी की। अब उसने मोबाइल बंद कर लिया है। पीड़िता ने गुरुवार को धोखेबाज प्रेमी के खिलाफ एसडीएम को शिकायती पत्र देकर शादी रुकवाने और न्याय दिलाने की बात कही। इंस्पेक्टर राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, जांच चल रही है।

chat bot
आपका साथी