युवक ने लगाया मारपीट का आरोप

राठ कस्बे के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी फूलसिंह पुत्र लक्ष्मीराम कुशवाहा ने बताया कि रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 07:58 PM (IST)
युवक ने लगाया मारपीट का आरोप
युवक ने लगाया मारपीट का आरोप

राठ : कस्बे के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी फूलसिंह पुत्र लक्ष्मीराम कुशवाहा ने बताया कि रविवार की दोपहर 2 बजे वह अपने निजी काम से पठानपुरा गंज जा रहा था। तभी रास्ते में इमरान पुत्र इसरार व रविन्द्र पुत्र पप्पू यादव निवासीगण दीवानपुरा ने उसे रोक लिया और अभद्रता करने लगे। मना करने पर मारापीटा। बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपित उससे खुन्नस मानते है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संस

महिला ने चाचा व दामाद के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

राठ : कोतवाली के कुम्हरिया गांव निवासी अंजनी पत्नी भरत कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात 9 बजे उसका पति किसी बात को लेकर उससे झगड़ा कर रहा था। तभी चाचा सुर्दशन और दामाद गोकुल वहां आए और अभद्रता करने लगे। मना करने पर पति के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जब वह पति को बचाने गई तो उसे भी पीटा। महिला ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संस

किसान ने लगाया तारबाड़ी हटाने का आरोप

राठ : कोतवाली क्षेत्र के परा गांव में खेत की कुछ लोगों ने तारबाड़ी उखाड़कर फेंक देने से गोवंश उर्द व मूंग की फसल चट कर गए। पीड़ित किसान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परा गांव निवासी लखन पुत्र नाथूराम ने बताया कि परा मौजा में उसके व भाई के नाम खेती हैं। डेढ़ बीघा खेत में उसने उर्द व मूंग की फसल बोई थी। आरोप लगाया कि गांव के चतुर ने उसके खेत की तारबाड़ी उखाड़कर फेंक दी। जिससे गोवंश उसकी उर्द व मूंग की फसल चौपट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संस

महिला ने दी तहरीर

बिवार : थानाक्षेत्र के अतरार गांव की महिला छोटी पत्नी सफरी का मायका मवईजार में है। उसकी मां भूरी देवी की मौत पहले हो गई थी। उसका भाई घर में अकेले रहता है। महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोस का एक युवक घर की दीवार गिरा दी और घरेलू सामान भी ले गया है। जानकारी होने पर महिला मायके जाकर उलाहना दिया तो वह अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर मारपीट के लिए दौड़ पड़ा।महिला ने थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संसू

घर से सामान चोरी करने का आरोप

बिवार : थानाक्षेत्र के पुरवा मोहल्ले की महिला ने तहरीर दी कि घर पर कोई नहीं था। तभी पड़ोसी युवक दीवार तोड़कर गेट लगा लिया है। महिला ने आरोप लगाया कि वह घर से सामान भी चोरी कर ले गया है। महिला के उलाहना देने पर अभद्रता करने लगा। महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संसू

chat bot
आपका साथी