आजादी के अमृत महोत्सव में महिलाओं ने निकाली 101 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा

संवाद सहयोगी राठ कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर से आजादी के अमृत महोत्सव में छात्राओं ने स्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:36 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:36 PM (IST)
आजादी के अमृत महोत्सव में महिलाओं ने निकाली 101 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा
आजादी के अमृत महोत्सव में महिलाओं ने निकाली 101 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा

संवाद सहयोगी, राठ : कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर से आजादी के अमृत महोत्सव में छात्राओं ने स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि स्थल तक 101 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान विधायक मनीषा अनुरागी और जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने तिरंगा दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

तिरंगा यात्रा में छात्राएं लंबी कतार में देश भक्ति गीत गुनगुनाते हुये तथा कुछ महिलाएं मराठा परिधान व तिरंगी पगड़ी पहने यात्रा में चल रही थी। वहीं घोड़ों पर सवार महारानी लक्ष्मीबाई व माता जीजाबाई के साथ रथ पर सवार मां सरस्वती व भारत माता की झांकी यात्रा को भव्यता को बढ़ा रहे थे। यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से जुलूस मार्ग होते हुये संघ कार्यालय, कोट बाजार, पड़ाव चौराहा से निकलकर पूज्य स्वामी ब्रम्हानंद की समाधि स्थल पर समाप्त हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक अपर्णा अग्रवाल, शिवांगी राजपूत, आराधना राजपूत, बबली, अर्चना सिंह, अनीता शुक्ला, प्रीति गुप्ता, वंदना मिश्रा, संगीता सोनी, निशा भटनागर, नीतू भटनागर, ज्योति गुप्ता मौजूद रहीं। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव पर राठ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद्र अनुरागी ने ग्राम सैदपुर में कार्यक्रम कर गुमनाम हो रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धनीराम राजपूत, रामनाथ दादा, रामाधीन द्विवेदी, शम्भूदयाल शुक्ला, कृष्णदत्त राजपूत, भगवती देवी, रामदीन राजपूत, रामसहाय द्विवेदी को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी