महिला हेल्प डेस्क पर महिलाएं बेझिझक होकर बता सकेंगी शिकायतें

जागरण संवाददाता हमीरपुर मिशन शक्ति अभियान के क्रम में शुक्रवार को सदर कोतवाली में महि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:22 PM (IST)
महिला हेल्प डेस्क पर महिलाएं बेझिझक होकर बता सकेंगी शिकायतें
महिला हेल्प डेस्क पर महिलाएं बेझिझक होकर बता सकेंगी शिकायतें

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : मिशन शक्ति अभियान के क्रम में शुक्रवार को सदर कोतवाली में महिला डेस्क का शुभारंभ किया गया। राठ क्षेत्र की विधायक मनीषा अनुरागी ने डेस्क का शुभारंभ करते हुए आयोजित गोष्ठी में महिलाओं को जागरूक किया।

इस अवसर पर राठ विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्या बताने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। यह महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को रोकने में एक प्रभावी कदम साबित होगा। नगर पालिका के चेयरमैन कुलदीप निषाद ने महिलाओं के लिए जारी किए गए महिला हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि थानों के अलावा जनपद में सभी तहसीलों, ब्लॉकों समेत सभी जनपद स्तरीय कार्यालयों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर सदर क्षेत्र से विधायक युवराज सिंह, पुलिस अधीक्षक एनके सिंह, एसडीएम सदर संजय कुमार, डिप्टी कलेक्टर संजीव शाक्य, सदर कोतवाल विक्रमाजीत सिंह, महिला थानाध्यक्ष संगीता सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी