संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

संस राठ मझगवां थाने के झिन्नावीरा गांव में संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे पर लटका

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:31 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:31 PM (IST)
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

संस, राठ : मझगवां थाने के झिन्नावीरा गांव में संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

कोतवाली के अकौना गांव निवासी गोपीचंद्र ने बताया कि उसने अपनी 28 वर्षीय पुत्री की शादी 13 अप्रैल 2014 को धर्मेद्र राजपूत निवासी झिन्नावीरा के साथ की थी। शादी में पर्याप्त दहेज दिया था। सात साल बाद भी जब संतान नहीं हुई तो ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग करने लगे। पुत्री ने कई बार बताया और पुलिस में शिकायत की लेकिन ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि शनिवार को उसकी पुत्री मां को देखने के लिये आई थी और रविवार को उसका दामाद उसे ले गया था। ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री की हत्या कर फांसी पर लटका दिया है। वहीं मृतका के चचिया ससुर पंखी ने बताया कि संतान न होने पर वह परेशान रहती थी। जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली है। मझगवां थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी