बारिश से गिरा विधवा का घर, आवास की मांग

संस राठ लगातार बारिश होने से क्षेत्र के रौंरौं गांव में विधवा महिला का कच्चा मकान गिर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:48 PM (IST)
बारिश से गिरा विधवा का घर, आवास की मांग
बारिश से गिरा विधवा का घर, आवास की मांग

संस, राठ : लगातार बारिश होने से क्षेत्र के रौंरौं गांव में विधवा महिला का कच्चा मकान गिर गया। रौंरौं गांव की महिला श्याम ने बताया उसके पति बाला प्रजापति की नौ माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। साथ ही पुत्र प्रताप और रामकुमार की भी बीमारी से दो साल पहले मौत हो थी। एक पुत्र मुलायम बेहद गरीबी से गुजर रहा है, जो दिल्ली में मेहनत मजदूरी कर रहा है। महिला श्याम मृतक पुत्र रामकुमार की दो पुत्रियों को पाल रही है। महिला श्याम ने बताया कि गत दिनों से रिमझिम बारिश के चलते उसका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिस कारण वह बेघर हो गई है। मकान के मलबे में गृहस्थी भी दबकर खराब हो गई। मकान गिरने से श्याम अपने दोनों नातिनों के साथ रिश्तेदार मलखान के घर पर रहने को मजबूर है। बेघर हुई महिला श्याम ने अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी