हमीरपुर के कुरारा में साप्ताहिक बंदी बुधवार तय, थाने में दी सूचना

संवाद सूत्र कुरारा व्यापार मंडल की ओर से कस्बे में साप्ताहिक बंदी करवाने का दिन बुधवार त

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:20 PM (IST)
हमीरपुर के कुरारा में साप्ताहिक बंदी बुधवार तय, थाने में दी सूचना
हमीरपुर के कुरारा में साप्ताहिक बंदी बुधवार तय, थाने में दी सूचना

संवाद सूत्र, कुरारा : व्यापार मंडल की ओर से कस्बे में साप्ताहिक बंदी करवाने का दिन बुधवार तय किया गया है। व्यापारियों यह जानकारी थाने में भी दी है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता ने बताया कि कस्बे के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की ओर से बुधवार की बंदी का निर्णय लिया गया था। कुछ व्यापारियों की ओर से दुकानें न बंद करने की स्थिति में बुधवार कस्बे में अन्य व्यापारियों के साथ घूमकर दुकानों को बंद करवाया गया है। इसकी लिखित सूचना थाने में दी गई थी। अगर कोई व्यापारी व्यापार मंडल द्वारा लिए गए इस निर्णय के खिलाफ दुकान खोलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सुमेरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, रवि गुप्ता, चुन्नू सोनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी